
काकाखबरीलाल नारायणपुर 27 दिसम्बर 2017
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गये है। इच्छुक अभ्यर्थी जिन्होंने 10 वीं परीक्षा पास की हो, जिनकी आयु 20 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो तथा लंबाई न्यूनतम 168 सेन्टीमीटर है। वो इस प्रशिक्षण हेतु आवेदन कर सकेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा गार्ड का प्रशिक्षण निःशुल्क होगा और आवासीय सुविधा की भी निःशुल्क होगी। प्रशिक्षण गरियाबंद जिले में स्थित एस.आई.एस. स्किल आकदमी कौदकेरा में होगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2018 होगी। इच्छुक अभ्यर्थी जिला पंचायत नारायणपुर में स्थित जिला कौशल विकास प्राधिकरण के कार्यालय या अपने क्षेत्र के नजदीक थाने में आवेदन जमा कर सकते है।
AD#1
























