महासमुंद : घुम- घुम कर सट्टा पट्टी लिख रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

महासमुंद. पुलिस को 23 सितंबर को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने घर के सामने सुभाष नगर महासमुंद में लोगो से रूपये पैसा का हारजीत का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है सूचना पर पुलिस की टीम सुभाष नगर महासमुन्द पहुंची , जहां पर एक व्यक्ति घुम घुम कर लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर डाट पेन से अंको का सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम संतोष खत्री पिता स्व0 नेवरिया राम खत्री उम्र 48 वर्ष सा0 वार्ड न0 23 सुभाष नगर महासमुन्द थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया एवं अपना जुर्म स्वीकार किया मौके पर आरोपी के कब्जे से एक नग डाट पेन, एक नग सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम जिसमें 10 रूपये का 17 नोट, 20 रूपये का 6 नोट, 50 रूपये का 25 नोट, 100 रूपये का 115 नोट, 200 रूपये का 27 नोट, 500 रूपये का 01 नोट जुमला रकम 18940/- रूपये के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





























