सरायपाली
सरायपाली : तुम्हारे पति को देख लूंगा कहते हुए जान से मारने की धमकी

सरायपाली. विनोद सिंह दीवान ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पोस्ट बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है । कि दिनांक 20 सितंबर को सुबह 09 बजे वह घरेलू कार्य से सरायपाली गया था उनके अनुपस्थिति में शंखनाद यादव वल्द पूर्णचंद जाति रावत ग्राम पोस्ट बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी उनके घर में आकर महिलाओ के साथ गाली गलौच करते हुए कहा कि तुम्हारे पति विनोद दीवान को देख लूंगा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। इससे पहले भी इसी तरह की धमकी ग्राम पंचायत बलौदा के सचिव श्री पृथ्वीराज भोई मु0 सल्डीह पोस्ट किसडी के सामने दिया है। पुलिस ने प्रार्थी कि शिकायत पर 294-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1


























