बसना
बसना :चाकू की नोक पर गाली गलौज मामला दर्ज



बसना (काकाखबरीलाल). एक व्यक्ति नशे में चाकू लेकर एक युवती के घर में घुस गया और किसी और से शादी करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामला बसना थाना क्षेत्र का है, जहां अरेकेल डिपा निवासी सीमा साहू पिता जोगेंदर साहू (20) ने पुलिस को बताया कि बीते 15 फरवरी की रात शेख समद नामक युवक नशे में धुत हाथ में कत्ता (चाकू) लेकर दरवाजा को धक्का मारते हुए घर में घुस गया। जिसके बाद अश्लील गाली गलौज करते हुए चाकू दिखाकर सभी को अपने समाज का रौब • दिखाते हुए तेरी शादी किसी और से होने पर तेरे व तेरे परिवार को जान से मार दूंगा कहा। पूर्व में भी उसके द्वारा चाकू दिखाकर उसे डरा धमकाकर अपने साथ भगाने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, *506, 456 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1

























