बसना: मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम भीमखोज के रहने वाले तीन लोगों को भंवरपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल व बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। इसमें नाबालिग भी शामिल है। तीनों भंवरपुर बाजार में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इसके पास से 3 नग मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 06 जीवी 3615 को बरामद किया है।
चौकी प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि भंवरपुर बाजार में ग्राम मेड़ापाली निवासी सुखसागर मानिकपुरी सब्जी खरीदने के लिए भंवरपुर बाजार आया हुआ था। उसी दौरान उसकी मोबाइल चोरी हो गई। इसे बाद उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया और मुखबिर सक्रिय कर आरोपियों को पकडऩे जुट गए। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि भीमखोज के मोबाइल चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया है। सूचना पाकर टीम भीमखोज पहुंची और संतोषी नगर भीमखोज निवासी भुवनेश्वर ध्रुव (22), दुर्गेश ध्रुव (20) और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोबाइल बरामद की।

























