छत्तीसगढ़बसनामहासमुंद

श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर : महासमुंद जिले में ग्रामीण क्षेत्र से एकमात्र हॉस्पिटल को मिला NABH मान्यता, बेहतर मापदंड एंव मरीजों की उचित देख भाल में अव्वल होने पर मिलता है NABH का प्रमाण

काकाखबरीलाल@महासमुंद/भंवरपुर । महासमुंद जिले के ग्रामीण अंचल में बसना ब्लॉक अंतर्गत भंवरपुर में संचालित एकमात्र हॉस्पिटल श्री श्याम हॉस्पिटल को अब NABH मान्यता मिल चुकी है। इसे लेकर अस्पताल में हर्ष का माहौल है. अस्पताल के चेयरमैन डॉ लोकेश पटेल ने अधीनस्थ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मिठाई बांट कर खुशी व्यक्त किया. डॉ पटेल ने बताया कि अस्पताल द्वारा लगातार गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने को लेकर बोर्ड ने यह मान्यता दी गयी है.

डॉ लोकेश पटेल ने बताया कि एक साल पहले शुरू हुआ यह सफर अब कारवां बनता जा रहा है । NABH जैसे संस्था का प्रमाणित करना इस बात का सबूत है। साथ ही हमने मरीजों की देखभाल एंव उचित ईलाज में कोई कसर नहीं छोड़ा है। उसी का आज प्रतिफल प्राप्त हुआ है। हम अपने सभी लोगो एंव शुभचिंतकों से यह वादा करते हैं कि श्री श्याम हॉस्पिटल आगे भी मरीजों की उचित देखभाल एंव ईलाज करने में हमेशा आगे रहेगी। आपको बता दें कि NABH प्रमाण पत्र स्वास्थ्य सेवा में उच्च गुणवत्ता रोगी देखभाल एवं सुरक्षा के लिए प्रदान किया जाता है. इसके लिए बोर्ड की ओर से अस्पताल की कई चक्र की जांच की जाती है. रोगी की बेहतर देखभाल, सुरक्षा, संगठनात्मकता, दक्षता अन्य मापदंड का आकलन किया जाता है. सभी मापदंड पर खरा उतरने वाले अस्पताल को ही बोर्ड मान्यता प्रदान करती है. बोर्ड के सभी मापदंड पर अस्पताल खरा उतरा है।

जानें क्या है एनएबीएच

एनएबीएच द्वारा प्रत्यायन अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण मान्यता है और उच्च गुणवत्ता वाले रोगी देखभाल और सुरक्षा प्रदान करने के लिए अस्पताल की प्रतिबद्धता एक प्रमाण है। एनएबीएच प्रत्यायन स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता के लिए विश्वस्तर पर मान्यता प्राप्त है। यह सम्मान मिलना किसी भी अस्पताल के लिए बड़े सम्मान की बात मानी जाती है। एनएबीएच की मान्यता प्रक्रिया कठोर और व्यापक है। यह रोगी देखभाल, सुरक्षा और संगठनात्मकता, दक्षता सहित विभिन्न क्षेत्रों में अस्पताल के प्रदर्शन का आकलन करता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!