रायपुर

घरेलू गैस की सप्लाई अब पाइपलाइन से……..

(रायपुर काकाखबरीलाल). छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और सरगुजा में घरेलू गैस की सप्लाई पाइपलाइन के जरिए हो सकती है। इसकी मांग प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने केंद्र सरकार से की है। गुरुवार को मंत्री भगत भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय और इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा नई दिल्ली में सिटी गैस वितरण विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए। इस बैठक में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। खाद्य मंत्री भगत ने बताया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रारंभिक तौर पर पाइप लाईन के माध्यम से गैस वितरण के लिए बिलासपुर और कोरबा जिले को चयन किया गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!