पिथौरा के प्रवेश द्वार गार्डन पर बागबाहरा से निकले बाबा के पैदल निशान यात्रियों का हुवा भव्य स्वागत

–नंदकिशोर अग्रवाल
पिथौरा नगर (KAKAKHABARILAAL) । दिनांक 14 जन. 2020 को बागबाहरा से निकले श्याम परिवार के पैदल निशान यात्रियों का पिथौरा के प्रवेश द्वार पर स्थानीय गार्डन के पास श्याम प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात गाजे-बाजे के साथ श्याम प्रेमी साथ में चल रहे श्याम जी के रथ को लेकर स्थानीय श्याम प्रेमी बजरंग अग्रवाल के निवास पर पहुंचे जहां पर परिवार के सदस्यों के द्वारा रथ में विराजमान बाबा जी की आरती की गई। वही साथ में पैदल चल रहे निशान यात्रियों का परिवार के सदस्यों के द्वारा तिलक लगाकर एवम माला पहना कर फूलों की बरसात कर स्वागत किया गया। पूजन के पश्चात बजरंग अग्रवाल के निवास में ही निशान यात्रियों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। भोजन के पश्चात कुछ देर विश्राम के पश्चात निशान यात्री दोपहर 3:00 बजे भटली धाम के लिए रवाना हो गए। पिथौरा के श्याम प्रेमी रैली को लेकर छोड़ने के लिए ग्राम टेका तक गए। आगे श्याम जी के रथ के साथ चल रहे पैदल निशान यात्रियों का टेका में संजय गोयल के द्वारा भावभीना स्वागत किया गया। तथा रथ में विराजमान श्याम जी का पूजा अर्चना किया। पश्चात यात्रा आगे की ओर प्रस्थान की गई बता दें कि टेका में भी संजय अग्रवाल के द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। विदित हो कि निशान यात्रा की रूपरेखा काफी पहले से बागबाहरा में बन रही थी। जो कि 14 जनवरी को मूर्त रूप ली है। यह निशान यात्रा 14 जनवरी जो बागबाहरा से शुरू होकर 19 जनवरी को भटली धाम पहुचेगी। जहाँ रात्रि विश्राम के बाद 20 जनवरी को एकादशी के दिन भटली स्थित बाबा श्याम जी के मंदिर में पैदल निशान यात्रियों के द्वारा निशान अर्पण किया जाएगा।

बागबाहरा से निकले रथ के साथ 10 पैदल निशान यात्री बाबा की सेवा में चल रहे हैं। तथा उनके साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय श्याम भक्त भी उनके साथ में जुड़ रहे हैं ।विदित हो कि इस तरह की पैदल निशान यात्रा का अंचल में पहली यात्रा है जो कि बागबाहरा से 180 किलोमीटर की दूरी पैदल चल कर भटली धाम पहुंचेगी। आयोजन से स्थानीय श्यामप्रेमी काफी उत्साहित हैं। पदयात्रियों के लिये आगे भी रास्ते में जगह जगह चाय नास्ते तथा भोजन की ब्यवस्था भक्तों के द्वारा की गई है।




























