सरायपाली

सरायपाली:मिशन लाइफ, इको क्लब का गठन,एक पेड़ मां के नाम का आयोजन किया गया

सरायपाली (काकाखबरीलाल).राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में 22 जुलाई से शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक दिवस के लिए एक थीम निश्चित है इसी कड़ी में आज छठवें दिन में मिशन लाइफ इको क्लब का गठन, शपथ ग्रहण,वृक्षारोपण, एक पेड़ मां के नाम का थीम रखा गया है। इसके तहत महासमुंद जिला के जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत एवं जिला परियोजना अधिकारी डीएमसी कमल नारायण चंद्राकर एपीसी पेडागाजी सम्पा बोस एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान, बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विकासखंड के प्राथमिक,उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों में मिशन लाइफ, इको क्लब दिवस, इको क्लब गठन,इको क्लब शपथ वृक्षारोपण ,एक पेड़ मां के नाम का आयोजन बढ़ – चढ़कर किया गया।

पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिकों के द्वारा एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया। साथ ही उन पौधों की सुरक्षा का भी प्रतिज्ञा लिया गया। इस प्रकार विकासखंड के सभी विद्यालयों में वृक्षारोपण का कार्य बहुत ही अच्छे ढंग से किया गया। वृक्षों से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है हम सभी का जीवन पेड़ – पौधों पर ही निर्भर है इसलिए हमें वृक्षारोपण करना चाहिए। पोषण वाटिका तैयार कर पोषण वाटिका से प्राप्त सब्जियों का उपयोग मध्यान्ह भोजन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। औषधीय पौधों का भी रोपण करने का सलाह दिया गया। वर्षा जल संग्रहण, रेन हार्वेस्टिंग पानी की बचत एवं रोकने हेतु जागरूक किया गया। खेती योग्य जमीन की उर्वरा की पहचान एवं कंपोस्ट पिट बनाने कहा गया। वर्षा ऋतु में बच्चों से सीड वॉल बनाकर खाली जगह में फेंकने कहा गया। बच्चों को आसपास के पेड़ – पौधों और उनकी विशेषताओं से परिचित कराया गया। जल संरक्षण पर ध्यानाकर्षण कराया गया। जल के सदुपयोग करने का आग्रह किया गया। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत 249 प्राथमिक 90 मिडिल 36 हाईस्कूल,हायर सेकंडरी विद्यालय में लगभग 3532 पौधों का रोपण किया गया। रोपण के साथ सुरक्षित करने का संकल्प लिया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!