युवाओं के लिए अवसर: रामचंडी महाविद्यालय में चपरासी भर्ती का विज्ञापन जारी

सरायपाली। रामचंडी महाविद्यालय, सरायपाली द्वारा चपरासी (Peon) के 02 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महाविद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जारी सूचना के अनुसार, चपरासी पद के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं अथवा 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। भर्ती प्रक्रिया में अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का वेतन समिति द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार प्रदान किया जाएगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन प्राचार्य, रामचंडी महाविद्यालय, सरायपाली, ग्राम बगाईजोर, पोस्ट-केंदुधार, तहसील-सरायपाली, पिनकोड-493558 के पते पर जमा कर सकते हैं।
महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि भर्ती प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण किया जा सके।
































