छत्तीसगढ़

राजधानी में 28-30 नवंबर को अभा डीजीपी-आईजी सम्मेलन, पीएम मोदी होंगे शामिल

काकाखबरीलाल@डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर स्थित आईआईएम में पहली बार अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी सम्मेलन 28-30 नवंबर के बीच होगा. इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर के सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण व साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस सम्मलेन का शुभारंभ करेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन सत्र में शामिल होने की संभावना है.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ सहित देशभर से नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है. इस दिशा में राज्य व केंद्रीय सुरक्षा बलों को संयुक्त रणनीति के तहत मिल रही सफलताओं को भी सम्मेलन में रेखांकित किया जाएगा. हाल ही के कुछ महीनों के भीतर कई बड़े नक्सली मारे गए हैं. साथ ही बड़ी संख्या में नक्सली सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं. वहीं, नक्सलवाद खत्म होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

महीनेभर के अंदर पीएम का दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा

सूत्रों के अनुसार, 60वीं डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस में इस बार नक्सल प्रभावित इलाकों पर खास फोकस रहेगा. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में हाल के समय में पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त रणनीति से उल्लेखनीय सफलता मिली है. सम्मेलन में इस दिशा में आगे की योजनाओं पर भी मंथन होगा. महत्वपूर्ण यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो महीने के भीतर दूसरी बार छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे. पीएम मोदी 31 अक्टूबर की शाम रायपुर आएंगे, रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन यानी 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह में वो फिर रायपुर पहुंचेंगे और डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी इस कांफ्रेंस को लेकर शुरू से काफी गंभीर रहे हैं. पिछले साल भुवनेश्वर में हुई कांफ्रेंस में भी उन्होंने हिस्सा लिया था.

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!