सरायपाली:गाडी में स्टीकर लगवाने गये यूवक की बाईक पार


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में महेन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सिरशोभा का निवासी है । खेती किसानी का काम करता है। कक्षा 11 वीं तक पढाई किया है । दिनांक 03/11/2023 को हिरो ग्लेमर मो.सा. क्र. CG 06 GY 0652 से पुराना मंडी सरायपाली के पास गाडी में रेडियम स्टीकर लगाने आये थे कि करीबन शाम 05.00 बजे स्टीकर दुकान के सामने गाडी को खडी कर करके दुकान के अंदर स्वयं और सोनू पटेल गये । कुछ समय बाद जब स्वयं और सोनू पटेल जहां गाडी खडी किये थे वहां आकर देखे तो गाडी नहीं था । तब आस पास पता तलाश किये जिसका कोई पता नहीं चला । हिरो ग्लेमर मो.सा. क्र. CG 06 GY 0652 जिसका इंजन नंबर JA07AENGF02591 व चेचिस नं0 MBLJAW228NGF02470 किमती 40,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























