बलौदा:रथ देखने गये यूवक की बाईक पार


बलौदा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में असली कुमार निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कुसमुर थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 का निवासी है कक्षा 08वीं तक पढा लिखा है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 20.07.2024 को अपने गांव के दोस्त यादराम सिदार के पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल एच0एफ0 डिलक्स क्रमांक CG 06GE 3922 को लेकर स्वयं और पत्नि अंजू निषाद अपने गांव कुसमुर से डोंगररथ देखने ग्राम केसराटाल गये थे कि शाम लगभग 04:00 बजे मोटर सायकल को बुढाडोंगर पहाड के नीचे ग्राम केसराटाल में खडी कर पहाड उपर रथ देखने गये थे जो करीबन शाम 05:00 बजे वापस आये तो देखा कि लाये मोटर सायकल एच0एफ0 डिलक्स क्रमांक CG 06GE 3922 खडे किये गये स्थान पर नही था आसपास पता तलाश किया जो नही मिला। उक्त मोटर सायकल एच0एफ0 डिलक्स क्रमांक CG 06GE 3922 कीमती करीबन 15000/ रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






























