भाजपा मंडल भंवरपुर में किसान मोर्चा के द्वारा खाद बीज की कालाबाजारी एंव कमी को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

भंवरपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ भाजपा के आव्हान पर भाजपा मंडल भंवरपुर में किसान मोर्चा के द्वारा खाद बीज की कालाबाजारी एवं कमी को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। धरना को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती देवकी दीवान एवं महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सरस्वती देवधर चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार को जमकर कोसा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विद्याचरण चौधरी ने राज्य की कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी करार दिया। कार्यक्रम संचालन करते हुए आईटी सेल जिला संयोजक करुणाकर उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ी काव्य के माध्यम से छग की कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़िया भाई बहनों के हितैषी होने का स्वांग रचने वाली बताया। धरना को किसान मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णकुमार नायक, मंडल महामंत्री उत्तर निषाद, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी एवं जनपद सदस्य ताराचंद साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य गोपाल शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल ने किया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य मोहन लाल पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता जागेश्वर पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्य सलीमा श्रीवास, आईटी सेल मंडल संयोजक जागेश्वर चंद्रा, विद्याधर नायक, अजजा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य गनपत बरिहा, सत्यनारायण साहू, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र वैष्णव, महेश्वर पटेल, देवेंद्र साहू, महेशराम पटेल, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री उत्तम सिंह सिदार, बाबूलाल पटेल, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामसिंह नेगी, सोमनाथ पटेल, पितांबर चौधरी सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
























