छत्तीसगढ़

सरायपाली : अभिव्यक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर होने किया प्रेरित

अभिव्यक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला दिवस के अवसर पर आई  ई एम बी एच स्कूल कुटेला सरायपाली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अति. पु। अ। मेघा टेंबुलकर एवं एसडीओपी विकास पाटले उपस्थित रहे। स्कूल की बालिकाओं द्वारा अतिथियों का तिलक एवं बैच लगाकर कार्यक्रम का स्वागत किया गया। बालिकाओं ने नृत्य समूह गीत एवं महिलाओं पर विशेष नृत्य की प्रस्तुति दी। अति पुलिस अधीक्षक मेघा टेंबुलकर ने महिलाओं के सम्मान एवं आत्म सुरक्षा की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया।

आई ई एम स्कूल एवं सेंट विल्सन पलोटी स्कूल की बालिकाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के अधिकार पर पोस्टर रंगोली एवं निबंध की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिताओं में भाग लिए सभी बालिकाओं को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तीरिथ दास मानिकपुरी, अनीता चौधरी, सुमेधा, डॉ यामिनी पटेल, स्मृति ग्वाल, पुष्पा साहू, निर्मला बारिक, दीप्ति सतपथी, रेखा, चातुरी नंद, जसीन्ता, अलविना, शुभ्रा डड़सेना, रूबी ठाकुर, सिस्टर लिसी पॉल एवं सिस्टर ज्योति  को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी आशीष वासनिक एवं समस्त पुलिस स्टाफ सरायपाली द्वारा इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य फादर ऑस्कर पन्ना , पुलिस बालमित्र अरविंद साहू एवं मुकेश साहू का विशेष सहयोग रहा।

प्रधान आरक्षक प्रवीण शुक्ला ने साइबर क्राइम एवं बचाव, महिला आरक्षक अन्नू भोई द्वारा गुड टच एवं बैड टच की  जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन पुलिस बालमित्र रोशना डेविड द्वारा किया गया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!