महासमुंद

महासमुंद:फावडा से मारपीट

महासमुंद (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में मोहम्मद स्माईल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  वार्ड न0 4 शारदा मंदिर के पास महासमुंद का निवासी है,कक्षा 10वी तक पढा है, ड्रायवरी का काम करता है। कि दिनांक 25.05.24 को दोपहर करीब 03.00 बजे  स्वयं और दोस्त पप्पू के साथ बेमचा की ओर से वेन गाडी में अपने घर की ओर आ रहे थे। शारदा मंदिर के पास पहुचे थे जहा पर नाली का निर्माण कार्य चल रहा था जिसमे से काम करने वाला एक व्यक्ति वेन के सामने से पैदल क्रास किया तो  वेन को रोक कर अचानक गाडी के सामने क्यो क्रांस कर रहे हो कहने पर तुम लोग मना करने वाले कौन होते हो कहकर  गंदी गंदी गालिया देकर पास में रखे फावडा से  सिर के पीछे तरफ मार कर चोट पहुचाया है, मारपीट करते लडका मोहम्मद जाएद उम्र 17 वर्ष द्वारा बीच बचाव करने आया तो उसे भी ठेकेदार नेहरू नेताम के काम करने वाले दो व्यक्ति फावडा एवं बेलचा से मारपीट किये मारपीट करने से लडके के सिर एवं हाथ पैर , चेहरा में  गंभीर चोटे आयी है लडके को मारते देखा तो  बीच बचाव किया फिर दोनो में से एक अन्य व्यक्ति फावडा से माथा पर मारकर चोट पहुचाया है एवं जान से मारने की धमकी देते हुये वहा से भाग गये। घटना को  दोस्त पप्पू, कांशी यादव, बाबू खान देखे एवं सुने है  पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!