सरायपाली

सरायपाली:श्रीहरिनाम अष्टप्रहरी नामयज्ञ का आयोजन बाराडोली(बालसमुंद) में 27 मई से

सरायपाली- ग्राम बाराडोली(बालसमुंद) के चिंगरीडिपा कीर्तन मंडली के तत्वाधान में आगामी 27 व 28 मई को श्रीहरि नामयज्ञ संकीर्तन अष्टप्रहरी का आयोजन किया गया है।इस आयोजन में बाहबल(नुवापड़ा), कोकपदर(कालाहांडी), तरागांव(नुवापडा), कापुकुंडा(बलौदा) के महिला रंगीन लड़की कीर्तन के साथ आयोजक ग्राम बाराडोली की राधामाधव कीर्तन और चिंगरीडिपा कीर्तन मंडली शामिल रहेंगे।
आयोजन समिति के सदस्य सुंदर लाल डडसेना मधुर ने बताया कि विगत 35 वर्षों से चली आ रही नामयज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ कलश यात्रा,नाम उच्चारण 27 मई को दोपहर 2.30 बजे से होगा,वहीं 28 मई को महाप्रसादी भंडारा,यज्ञ पूर्णाहुति,समापन बैठकी के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।आयोजन समिति ने हरिनाम प्रेमियों,श्रद्धालुओं और भक्तजनों को इस आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल होने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!