सरायपाली

सरायपाली: खैर लकड़ी जब्त

सरायपाली(  काकाखबरीलाल).वन विभाग के द्वारा आज सागरपाली क्षेत्र के एक गोदाम में अवैध रूप से खैर लकड़ी रखे जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम के द्वारा उक्त गोदाम से भारी मात्रा में खैर लकड़ी जब्त की गई है।

वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार वनमंडलाधिकारी

पंकज राजपूत के निर्देशन व उप वनमंडलाधिकारी अनिल

भास्करन के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली

प्रत्युष टाण्डेय के नेतृत्व में परिक्षेत्र सरायपाली के

कर्मचारियों की टीम गठित कर मुखबिर की सूचना के

आधार पर आज 11 जनवरी को ग्राम सागरपाली के प्रवीण

अग्रवाल पिता बजरंग अग्रवाल एवं सलाउद्दीन पिता

अलाउद्दीन ग्राम सागरपाली के गोदाम के प्रांगण में तलाशी

कार्यवाही में खैर प्रजाति के लठ्ठा 430 नग 9.126 घ.मी.

एवं एक नग महिन्द्रा पिकअप वहान कमांक सी.जी. 11

ए.बी. 0991 खैर लठ्ठा मय जब्त की गई। जब्त वनोपज

की कीमत लगभग 1.35 लाख रुपए आंकी गई है। दोनों

आरोपियों से पूछताछ कर भारतीय वन अधिनियम 1927

की धारा 72 (1) (ग) या म.प्र. वनोपज (व्यापार

विनिमयंन) अधिनियम 1969 की धारा 15 (1) के अंतर्गत
कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में सरायपाली परिक्षेत्र के स.प.अ. सिंघोडा संतोष कुमार पैकरा, स.प.अ. सरायपाली योगेश्वर निषाद, स.प.अ. बलौदा रविलाल निर्मलकर, स. प.अ. पालीडीह योगेश्वर कर एवं सरायपाली परिक्षेत्र के समस्त वनरक्षक और सुरक्षा श्रमिकों का विशेष सहयोग रहा। ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पहले ही वन विभाग के द्वारा एक 407 वाहन से 80 नग खैर लकड़ी के गोले जब्त किए गए थे। इस बार पुनः खैर लकड़ी पकड़ने के मामले में विभाग द्वारा यह बड़ी कार्यवाही की गई है।  वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री टाण्डेय ने बताया कि वन विभाग की टीम के द्वारा अवैध लकड़ी कटाई, भंडारण एवं परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि चाहे किसी भी क्षेत्र में लकड़ी की अवैध कटाई या परिवहन हो रहा हो तो वह तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दें। उन्होंने सूचना पर तत्काल कार्यवाही किए जाने की बात कही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!