हरदी विद्यालय के छात्रों को 45 दिन का सूखा राशन वितरण किया गया

मांधाता सिंह ठाकुर/पिथौरा/काकाखबरीलाल। शासकीय प्राथमिक शाला हरदी संकुल केंद्र कौहाकुड़ा के छात्र – छात्राओं को 45 दिन का सूखा राशन वितरण सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये किया गया । कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी के कारण शासकीय विद्यालयों में अभी अवकाश घोषित किया गया है बच्चों को प्रोटीन युक्त खाद्यान्न प्रदान करने हेतु 1 मई से 15 जून तक कुल 45 दिन का सूखा राशन वितरण करने का शासन द्वारा निर्देश दिया गया है जिसमे सभी छात्र – छात्राओं को चांवल 4500 ग्राम,दाल 900 ग्राम,आचार 300 ग्राम,सोयाबीन बड़ी 450 ग्राम,तेल 225 ग्राम व नमक 250 ग्राम स्वच्छता एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपरोक्त सामग्री विद्यालय के सभी छात्र – छात्राओं को वितरण किया गया । इस मौके पर प्रधान पाठक श्री पालेश्वर सिंह ठाकुर रसोईयां श्रीमती वेदबाई ध्रुव व श्रीमती अनुसुईया ध्रुव ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कु. मंशीर ध्रुव व शाला प्रबंधन व विकास समिति के सदस्यगण उपस्थित थे ।




























