तुमगांव: यूवक गया मछली मारने बाईक ले उडे़ चोर

तुमगांव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मछली मारने गये यूवक की बाईक व मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुरूषोत्तम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पीढी में रहता है, मछली व्यवसाय करता है । दिनांक 23.09.2025 के सुबह 08.00 बजे मछली मारने के लिए मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रं0 CG04MP5915 से साथी लिलाधर निषाद के साथ गया था । मोटर सायकल को महानदी एरीकेशन के किनारे खडा कर मछली मारने के लिए गये थे । मछली मारने के बाद करीब 10.00 बजे वापस मोटर सायकल के पास आये तो वहां पर मोटर सायकल नहीं था । मोटर सायकल को आस पास ढुंढा पर नहीं मिला । मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रं0 CG04MP5915 किमती करीब 20000 रूपये एवं उसके अंदर रखे एक नग मोबाईल रेडमी 10A नं0 ********** किमती 2000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।



















