बसना

पूर्व कलेक्टर एवं कैरियर मार्गदर्शक ओपी चौधरी के मुख्य आथित्य में अघरिया समाज बसना क्षेत्र का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न

बसना।अखिल भारतीय अघरिया समाज बसना के तत्वधान में विगत दिनांक 22 जून 2019 को बसना स्थिति ग्राम पैता में 4 बजे समाज से प्रतिभावान छात्र जिन्होंने 80 या 80% से ऊपर अंक अर्जित कर समाज को गौरवान्वित किया है उन्हें सम्मान देने के लिए प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजन किया गया था,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं कैरियर मार्गदर्शक श्री ओपी चौधरी पूर्व कलेक्टर रायपुर।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुनेश्वर पटेल विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल , केंद्रीय सचिव दिनदयाल पटेल,केंद्रीय महासचिव चितरंजय पटेल,केंद्रीय महिला संयो.गेसमोती पटेल,केंद्रीय प्रवक्ता नरेश्वर पटेल,केंद्रीय युवा सह संयोजकद्वारिका पटेल उपस्थित थे,साथ मे विश्वनाथ नायक अंचल प्रभारी सरायपाली, गजेंद्र चौधरी अंचल प्रभारी पिथौरा, लक्ष्मण पटेल अंचल प्रभारी महासमुंद, कमलनयन पटेल पूर्व अध्यक्ष आ.भा.अ.स.क्षेत्र बसना,खेमराज पटेल अध्यक्ष आ.भा.अ.स.क्षेत्र सरायपाली, हरप्रसाद पटेल अध्यक्ष आ.भा.अ.स.क्षेत्र सांकरा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी,

उक्त शुभ अवसर पर सर्वप्रथम अघरिया समाज के इष्टदेव श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया,मुख्य अतिथि श्री ओपी चौधरी द्वारा 10 वीं 12वीं में 80 %एवं 80 %से अधिक प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले छात्रों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया,

करियर मार्गदर्शक श्री चौधरी द्वारा समाज के उपस्थित छात्र छात्राओं के भविष्य से जुड़ी सवालों का सटीक जवाब दिया गया,उक्त अवसर पर समाज के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर पूर्व कलेक्टर एवं कैरियर मार्गदर्शक ओपी चौधरी से सवाल किया।अघरिया समाज बसना इकाई के कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद पटेल एवं युवा संयोजक कमल पटेल से बातचीत करने पर ज्ञात हुआ कि लगभग 50 की संख्या में अघरिया समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के गौरव उमेश पटेल डिप्टी कलेक्टर,पोषक चौधरी डिप्टी कलेक्टर,चित्रसेन पटेल जिला पंजीयक का भी सम्मान किया गया।साथ मे अघरिया समाज के जनप्रतिनिधियो का भी सम्मान किया गया।

युवाओं में था जोश

युवा आइकॉन ओपी चौधरी को अपने समक्ष पा कर युवाओं में काफ़ी उत्साह देखने को मिला,श्री चौधरी से मिल कर कुछ आईएएस की पढ़ाई से संबंधित सवाल भी पूछे,युवाओं ने सेल्फी लेकर उक्त पल को यादगार बनाने मोबाइल की गैलरी में फ़ोटो संग्रह करने लगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पश्चात रात्रि भोजन की भी व्यवस्था अघरिया समाज बसना क्षेत्र द्वारा किया गया था,केंद्रीय प्रतिनिधि सुनील पटेल,अघरिया समाज बसना के अध्यक्ष गोपाल नायक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डंकाधर चौधरी,कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद पटेल,सचिव हरप्रसाद चौधरी,उपाध्यक्ष रामनाथ पटेल,उपाध्यक्ष दौलत पटेल,उपाध्यक्ष मुनुबाई,प्रवक्ता डॉ.वृंदावन पटेल,संगठन सचिव धनुर्जय कश्यप, युवा संयोजक कमल पटेल,सह संगठन सचिव लोकनाथ पटेल,महिला संयोजिका गंगा/मनोज पटेल एवं पैता के अघरिया बन्धुओं ने विशेष योगदान था,कार्यक्रम संचालन उग्रसेन पटेल द्वारा किया गया,एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!