महासुमंद

तुमगांव:ट्रक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को मारी ठोकर कार क्षतिग्रस्त

तुमगांव। आरक्षी केद्र अंतर्गत  ट्रक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।  सतीश कुमार धृतलहरे  ने पुलिस को बताया कि वह  निवासी वार्ड क्र. 01 पंचवटी के पास तुमगांव जिला महासमुन्द । यह कि  दिनांक 08.08.2025 को अपने कार ब्रेजा क्र. सीजी04पीडी6904 से रायपुर जाने के लिये लगभग शाम 06 बजे निकला था, तुमगांव ओवरब्रीज में पहुंचा सामने ट्रक क्र. सीजी04पीपी3363 एक साईड खड़ा था एवं सामने एक मोटर सायकल वाला व्यक्ति अपनी मोटर सायकल खड़ी कर मोबाईल से बात कर रहा था जिसे  साईड होने के लिये अपने वाहन को खड़ा कर हार्न मारा तो सामने खड़ी ट्रक क्र. सीजी04पीपी3363 का चालक अपनी ट्रक को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक पीछे कर  कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!