सरायपाली: सी प्रमाण पत्र दिया गया


सरायपाली ( काकाखबरीलाल).स्व.राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के सत्र 2022-23 के रा.से.यो. (सामान्य इकाई) दलनायक दिनेश प्रधान को रासेयो के जिला संगठक डॉ. मालती तिवारी के द्वारा एनएसएस सी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विगत दिनों पं. रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर में सी प्रमाण पत्र के लिए मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें दिनेश उत्तीर्ण हुए। उनके द्वारा प्रोजेक्ट नशापान जहर का प्याला नामक एक सामाजिक जागरूकता अभियान ग्राम केजुवां में संपन्न कि या गया था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता दिव्यकांति प्रधान, पिता रोहित प्रधान, रासेयो (सामान्य इकाई) कार्यक्रम अधिकारी यू.के. बरिहा, महाविद्यालय के प्राचार्य पी. के. भोई एवं प्राध्यापकगणों के साथ ग्राम केजुवां के सरपंच, ग्रामीण जनों व उनके सहयोगी स्वयं सेवकों को दिया है।





























