महासुमंद

तुमगांव: धारदार हथियार लहराते आरोपी धरा गया

तुमगांव (काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक 02.04.2024  को मुखबिर से सूचना मिला कि गाडाघाट कौशिक फार्म तुमगांव के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार हथियार लेकर लहराते हुए लोगों को एवं रास्ते में जाने वाले आम लोगों को डराते धमकाते घुम रहा है जिससे लोगों में भय व्याप्त है कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान  गाडाघाट कौशिक फार्म तुमगांव पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अपने पास रखे लोहे का धारदार हथियार से लोगों को डराते धमकाते पकडे। पकडे गये व्यक्ति का  नाम पता पूछने पर अपना नाम योगेन्द्र जेण्ड्रे पिता भुवन लाल जेण्ड्रे उम्र 24 वर्ष साकिन अमावश थाना तुमगांव जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया ।  आरोपी के कब्जे से  एक लोहे का धारधार हथियार जिसकी कुल लंबाई 17.00 इंच है। जिसमें लोहे का मुठ बना हुआ है मुठ की लंबाई करीबन 5.05 इंच एवं फल की लंबाई 11.05 इंच  है तथा लोहे की धारदार हथियार के मुठ के पास की चौडाई करीबन  01 इंच एवं मध्य भाग की चौडाई 1.4 इंच कीमती करीबन 300 रूपये को जप्त कर  आरोपी को गिरफ्तार किया गया   पुलिस ने धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!