पटेवा: क्षेत्रपाल के साथ मारपीट मामला दर्ज



पटेवा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में टीकेलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम नवागांव थाना बसना जिला महासमुन्द (छ.ग.) का निवासी है । सहायक परियोजना क्षेत्रपाल के पद पर ग्राम नवागांव बीट (तुमगांव सर्किल आरंग परिक्षेत्र) में पदस्थ है । नवागांव बीट के कक्ष क्रमांक 846 TP 1993 में गोकुल यादव चौकीदार है । दिनांक 22/03/2024 को सुबह करीबन 10.20 बजे स्वयं और चौकीदार गोकुल यादव नवागांव बीट में गये थे तभी ग्राम नवागांव के लालतू दीवान के द्वारा नवागांव जंगल के पेड़ को गर्डलिंग एवं कटाई कर रहा था जिसे कटाई करने से मना करने पर लालतू दीवान आक्रोशित होकर अश्लील गाली गलौच करने लगा व कालर पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा, इस दौरान शर्ट फट गया । मारपीट से सीने में दर्द हो रहा है । घटना को वहां पर मौजूद चौकीदार गोकुल यादव देखा, सुना व बीच बचाव किया है पुलिस ने294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























