महासुमंद
महासमुंद: पैसे की बात पर धारदार वस्तु से वार



महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में माधव कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 8 नयापारा महासमुंद का निवासी है रोजी मजदूरी काम करता है दिनांक 20.03.2024 को सुबह करीबन 08.00 बजे शंकर मंदिर के पास गली में बैठा था उसी समय फैजान खान आया और पैसा मांगने लगा तो बोला तुम्हारा तो पैसा नही लग रहा हूं तुमको काहे का पैसा दूंगा कहने पर फैजान खान ने बोला कि तुम मुझे आज पैसा दूंगा कहकर बोले थे कहकर हाथ में रखे धारदार वस्तु से पीठ में मारकर चोट पहुंचाया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना को जगदीश, बबलू देखे एवं सुने है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है. 


AD#1























