
बसना विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी से मोबाइल से बात कर जताया आभार
प्रकाश सिन्हा, काका ख़बरीलाल महासमुंद/बसना। छतीसगढ़ सरकार की क्रांतिकारी योजना में से एक संचार क्रांति योजना के तहत हितग्राही को नगर पंचायत बसना अन्तर्गत विभिन्न वार्ड के महिलाओं को मंगल भवन में स्मार्ट फोन वितरण किया जा रहा है।
इस दौरान एक महिला को मोबाइल मिलते है भाजपा सरकार के मंत्री एवं विधायक से बातचीत की। स्मार्ट फ़ोन वितरण के पश्चात श्रीमती शांति बाई बसना न छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं बसना विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी से सहजता से मोबाईल के माध्यम से बातचीत की। साथ ही भारतीय जनता पार्टी सरकार डॉ रमन सिंह की सरकार की लगातार सफलता की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए आशिर्वाद दिया।
इस दौरान साथ मे नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिमन्यु जायसवाल, पार्षद अनिल अग्रवाल समेत नगर पंचायत के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

AD#1

























