महांसमुद: मनरेगाकर्मी व वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों की हड़ताल जारी

मनरेगाकर्मी व वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों की हड़ताल जारी है। मनरेगाकर्मियों को आज 15 दिन हड़ताल पर बैठे हो गए हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक सरकार ने विचार नहीं किया है। इनके हड़ताल पर चले जाने से इस साल गर्मियों में ग्रामीणों को मिलने वाला रोजगार नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण इंतजार में हैं कि उन्हें कब मनरेगा के तहत काम मिलेगा। ग्रामीणों की परेशानियों पर भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक भी हड़ताल पर हैं। लिहाजा अगामी 1 मई से शुरू होने वाले तेंदूपत्ता खरीदी पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा वर्तमान में वन धन की खरीदी पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। वनोपज प्रबंधक पटवारी कार्यालय के सामने धरने पर अनिश्चिकालीन के लिए बैठे हैं। हड़ताली मनरेगाकर्मी भी गांवों में जा-जा कर अपनी विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से प्रदर्शन कर रहे हंै।























