सरायपाली

सरायपाली:छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बने अनिल

सरायपाली।शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी एवं राष्ट्रहित के मूल संकल्पों को आत्मसात करते हुए छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला महासमुंद की नवीन जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन प्रक्रिया आज महासमुंद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह निर्वाचन पूर्णतः लोकतांत्रिक, पारदर्शी एवं अनुशासित वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से आए मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 68 अधिकृत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए संगठन की नई कार्यकारिणी का चयन किया।
निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्यवेक्षक रूपेंद्र साहू की उपस्थिति रही, जबकि निर्वाचन प्रभारी के रूप में उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन ने संपूर्ण प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में डाइट प्राचार्य अरुण प्रधान ने निष्पक्ष एवं विधिसम्मत मतदान सुनिश्चित कराया तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी मानिक साहू ने पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्वाचन दल के कुशल संचालन से समूचा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
निर्वाचन उपरांत घोषित परिणामों के अनुसार जिला महासमुंद की नवीन कार्यकारिणी निम्नानुसार गठित हुई —
जिलाध्यक्ष: अनिल पटेल
जिला सचिव: जयराम पटेल
कोषाध्यक्ष: नारायण प्रसाद नायक
उपाध्यक्ष:
रोहिणी देवांगन, टंकेश्वर जायसवाल, तोपसिंह पटेल, अनिता सिन्हा
उपसचिव:
टोहन कुमार देवांगन, प्रकाशचंद टण्डन, सविता साहू, प्रीति कर्माकर
निर्वाचित सदस्य:
दाउसिंग दीवान, शैलेन्द्र नायक, उत्तम वर्मा, चेतन दीवान
सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारियों द्वारा विधिवत प्रमाणपत्र प्रदान कर शुभकामनाएँ दी गईं तथा संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
इस अवसर पर संभागीय सचिव ओंकार वर्मा, प्रमोद कन्नौजे, यू.के. दास, अशोक शर्मा, चंद्रहास पात्र सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए पदाधिकारी एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों में किशोर रथ, जयंत बारीक, लिंगराज देवांगन, बसंत साहू, प्रकाश मांझी, जितेंद्र रावल, सेवाशंकर साहू, हेमंत चौधरी, करुणा साहू, सीताराम, कुमार, संजीत पात्र, ओमप्रकाश छत्रपति, मनोज साहू, श्यामसुंदर दास, हेमंत पटेल, दिनेश पटेल सहित अनेक शिक्षकगण सम्मिलित रहे।
निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, शिक्षक हितों की रक्षा करने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु सतत प्रयास करने तथा सरकार एवं समाज के बीच शिक्षकों की भूमिका को सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, प्रशिक्षण, पदोन्नति, सेवा शर्तों तथा शैक्षिक वातावरण सुधार के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता, सहयोग एवं समर्पण भावना को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी शिक्षकों ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!