पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी अनिवार्य….ई-केवाईसी करने की अंतिम तिथि 31 मार्च

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के पंजीकृत समस्त कृषकों को पीएम किसान पोर्टल में ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में जिले के सहायक संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा पीएम किसान योजना का लाभ सही पात्र कृषकों को देने एवं फर्जीवाडे़ को रोकने हेतु ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है। इस हेतु पीएम किसान पोर्टल पर भी ई-केवाईसी अपडेट के लिए आप्शन दे दिया गया है। ई-केवाईसी करवाने हेतु पंजीकृत कृषक स्वयं पीएम किसान पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते है या लोक सेवा केन्द्र/ग्रामीण च्वाईस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी सत्यापन करवा सकते है। कृषक द्वारा पोर्टल में ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथी 31 मार्च 2022 तक की गयी है। शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च 2022तक आधार कार्ड नंबर का सत्यापन ई-केवाईसी नही कराने वाले कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त की राशि प्रदाय नही की जावेगी।
समा.क्र.12
समाचार
ग्राम मोहगांव मे सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित
बेमेतरा 03 मार्च 2022-प्रदेश सरकार के 3 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को विकासखण्ड साजा के ग्राम मोहगांव के साप्ताहिक बाजार में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान के मार्गदर्शन मे किया गया। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को आकर्षक चित्र और संक्षिप्त जानकारी के साथ प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान,सुराजी गांव योजना, रामवन गमन वन परिपथ पर्यटन विकास योजना, मनरेगा, स्वालंबन योजना आदि को आकर्षक और संक्षिप्त जानकारियों के साथ प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने सरपंच प्रतिनिधि मोहगांव पारस साहू, सलीम अली, मेघनाथ धीवर, शत्रुघ्न पंडित सहित अन्य लोगो ने शासकीय योजनाओं की सराहना करते हुए योजनाओं को जनकल्याणकारी बताया। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री पाम्प्लेट का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
























