बसना:बेगलेश डे पर गणितीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन


बसना ।शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली विकास खण्ड बसना जिला महासमुन्द छत्तीसगढ़ परिवार सदैव अपने शिक्षा अधिकारीयों की प्रेरणा से सतत् विकास की ओर अग्रसर है यहां प्रतिदिन बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षक बन्धुओं द्वारा नवाचारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक शनिवार को बेगलेश डे पर आयोजित गणितीय कौशल विकास हेतु गणितीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता बच्चों को बहुत अधिक प्रोत्साहित कर रही है।इस प्रतियोगिता में शिक्षक डाक्टर वीरेन्द्र कुमार कर द्वारा दिनचर्या से जुड़े मुद्दों पर गणित के बड़े -छोटे सवाल बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए दिये जाते हैं जिसे बच्चे बहुत ही कम समय में मौखिक रूप से हल करते हैं।
विद्यालय में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों से बच्चों का अधिगम स्तर बहुत ऊंचा हो रहा है वे बहुत प्रसन्न रहते हैं एवं विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति दर भी बढ़ रही है।
विद्यालय के प्रधान पाठक डॉक्टर गिरधारी साहू जी एवं शाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने बच्चों से गणित के डर को समाप्त करने हेतु विद्यालय में उठाए जा रहे कदम हेतु बहुत बधाई दी है।
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यालय में भाषाओं एवं गणितीय विकास के लिए वातावरण निर्माण के अंतर्गत किए जा रहे प्रयास हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जे आर डहरिया एवं बी आर सी बसना डॉक्टर पूर्णानंद मिश्रा एवं समस्त शिक्षा अधिकारियों ने अपनी बधाई प्रेषित की।


























