सरायपाली

सरायपाली: लेखन शैली सुधार प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया हिस्सा

सरायपाली( काकाखबरीलाल).शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी संकुल केंद्र केन्दुढार में नवाचारी गतिविधि के तारतम्य में उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत लेखन शैली में सुधार का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें कक्षा चौथी-पांचवी के बच्चों ने उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत अंग्रेजी भाषा के लेखन शैली सुधार प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों ने भाग लेकर अपने लेखन शैली में सुधार करके अपने शिक्षकों एवं पालकों, ग्राम वासियों को चौंका दिया। इसमें शाला की शिक्षिका कु. सिल्विया बाघ एवं प्रधान पाठक फुलजेन्स लकड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस लेखन सुधार प्रतियोगिता में कक्षा पांचवी से मोहित पटेल, नरेंद्र दास, कुसुम बाघ, कुमकुम पटेल, निर्मला पटेल, पूर्णिमा पटेल ,ओम प्रकाश पटेल ,संजय पटेल ,कक्षा चौथी से लक्ष्य दास, रितिका पटेल, जासमीन पटेल, पूजा पटेल, हिना पटेल, शामिल हुए। इस गतिविधि से बच्चे बहुत उत्साहित हैं और भविष्य में भी अच्छी लेखन शैली में भाग लेना चाहते हैं। सभी बच्चों ने इस नवाचारी गतिविधि के लिए शिक्षकों को आभार व्यक्त करते हुए गतिविधियों को हमेशा जारी रखने का आग्रह किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!