सरायपाली
सरायपाली : कॉलेज का परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत

सरायपाली (काकाखबरीलाल). पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा विगत दिनो बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें स्थानीय प्रतिभा कॉलेज आफ एजुकेशन बालसी सरायपाली के बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल 96 प्रतिशत रहा. झसकेतन साहु 80.71प्रतिशत को प्रथम एवं साधना को 80 प्रतिशत द्वितीय स्थान मिला. कॉलेज के प्राचार्य एवं सभी प्राध्यपको ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की.
AD#1




























