सरायपाली

40 किवंटल गुडाखू का जखीरा जब्त

सरायपाली (काकाखबरीलाल).कोरोना संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर जिला प्रशासन से गुड़ाखू, गुटखा प्रतिबन्ध किये जाने के बाद नगर के मीरा गुड़ाखू कारखाना में भारी मात्रा में गुड़ाखू पाए जाने पर सरायपाली तहसीलदार युवराज कुर्रे द्वारा विगत दिनों मीरा गुड़ाखु कारखाना को सील कर दिया गया था. तहसीलदार ने बताया था कि उनको लगातार शिकायत मिल रही थी कि मीरा गुड़ाखू कारखाना में मुख्य दरवाजे के अलावा अन्य दरवाजों की ओर से गुड़ाखू को अधिक दामों में बेचा जा रहा है. सूचना पर तहसीलदार युवराज कुर्रे, आरआइ, पटवारी, नगरपालिका की टीम ने कारखाना में दबिश दी, तो वहां से निकलने के कई रास्ते दिखे. मौके पर पांच किलो का 109 नग गुड़ाखू डब्बा, 50 ग्राम का पांच पैकेट, एक किलो का 72 डब्बा, आधा किलो का 192 डब्बा भरा हुआ गुड़ाखू पाया गया. कारखाना तो बंद मिला, लेकिन डब्बों में भरे हुए गुड़ाखू पाए जाने से कारखाना को आगामी आदेश तक सील किया गया था एक पेट्रोल पम्प में कल रात से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गुड़ाखू के कई डिब्बे दिखाई दिए जो लावारिश हालात में पड़ा हुआ था. शक के आधार पर कुछ जागरुक लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी, जिसके बाद सरायपाली पुलिस की टीम जब पेट्रोल पम्प में खड़े पिकअप वाहन के पास पहुंची तो पुलिस और मीडिया वालों को बड़े हैरान कर देने वाले बात सामने आई. दरसल सरायपाली के मीरा छाप कारखाना को आगामी आदेश तक सील तो कर दिया गया था,
लेकिन उसके बावजूद अब भी मीरा गुड़ाखू लगातार दुकानों में कई गुना ज्यादा रेट में मिल रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि 1500 से 2000 रु किलो के हिसाब से गुड़ाखू का खरीदी बिक्री किया जा रहा है. हैरान कर देने वाली बात है कि जिस कारखाना को सील किया गया था उसी कारखाना के गुड़ाखू का परिवहन किया जा रहा था इस घटना की जानकारी लेने के लिए सील करने वाले तहसीलदार युवराज कुर्रे से संम्पर्क करने पर बताया कि सील तो किया गया था लेकिन कारखाना में मशीनों को सुधार या मरम्मत के लिए मांग किया गया. जिसके कारण कारखाना को खोलने की अनुमती दी गई थी.अभी कारखाना संचालन के लिए कोई अनुमती नही दी गई हैं पेट्रोल पंप के पास मिली गुड़ाखू के संबध में मुझे कोई जानकारी नही हैं अब सवाल उठता है कि क्या मरम्मत के नाम पर कारखाना ने धड़ल्ले से कई गुना अधिक रेट और शासन और प्रशासन को गुमराह कर अवैध तरीके से गुड़ाखू का परिवहन किया जा रहा था! मौके पर सरायपाली पुलिस पहुंची जहाँ ड्रायवर लापता था, पेट्रोल टंकी वालो से जब पुलिस ने पुछताज किया तो पता चला कि कल रात से ड्रायवर लापता है.
सरायपाली पुलिस वाहन को गूड़ाखू के साथ बरामद कर लिया हैं
सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी ने बताया कि वाहन क्रमांक CG 06 7420 कब्जे में लेकर जांच कर कार्यवही की जा रही है. जिसमे मीरा छाप का 40 किवंटल गुडा़खू का जखीरा बरामद किया गया हैं जिसकी 100 रु अनुमानित राशि के तौर पर 4 लाख रुपये आंकी गई हैं आरोपी फर्रार हैं की पतासाजी किया जा रहा हैं

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!