सरायपाली

सरायपाली : गोठान में पेयजल सुविधा नहीं

सरायपाली (काकाखबरीलाल). गोधन न्याय योजना के तहत प्रत्येक पंचायतों में गोठान का निर्माण किया गया है। कुछ पंचायतों को छोड़ अधिकतर पंचायतों के गोठानों में मवेशियों को रखने उपयुक्त व्यवस्था नहीं है। यहां तक का कुछ पंचायतों के गोठान में मवेशियों के लिए पेयजल तक की अभी तक व्यवस्था नहीं हो पाई है।

कुछ इसी तरह का मामला ग्राम पंचायत राफेल के गोठान में देखने को मिला। यहां गोठान में पानी की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है और न ही मवेशियों को रखने शेड का निर्माण पूर्ण हो पाया है। खरीफ फसल को आवारा मवेशियों से बचाने शासन द्वारा सभी पंचायतों में गोठान का निर्माण करवाया गया है। कई पंचायतों में गोठान बनकर तैयार है। जहां मवेशियों के लिए भी चारा, पैरा व पानी, बैठने के लिए शेड की सुविधा है। कुछ पंचायतों में पंचायत सचिव व सरपंच की निष्क्रियता के चलते शासन की महत्वकांक्षी योजना को सफल बनाने विशेष पहल नहीं की जा रही है। ग्राम पंचायत राफेल के आश्रित ग्राम परेवा पाली में बने गोठान में कई तरह की खामियां देखने को मिल रही है। मवेशियों के बैठने के लिए अभी तक शेड बनकर तैयार नहीं हुआ है। गोठान में सबसे महत्वपूर्ण पानी की सुविधा अभी तक नहीं हो पाई है। अगर चरवाहा मवेशियों को गोठान लेकर जाता है तो उनके लिए न तो चारा, न बैठने के लिए शेड, न ही पीने के लिए पानी की व्यवस्था है। गोठान में सबसे पहले पानी की व्यवस्था की जाती है, लेकिन शासन की योजना को लागू हुए कई महीने बीत जाने के बाद भी आज तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई। जानकारी मिल रही है कि गोठान में गोबर खरीदी भी नहीं होती। कुछ माह पूर्व गोबर खरीदी हुई थी। उसके बाद से गोबर खरीदी बंद है। वहीं गोठान में बने ठोस तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन कक्ष में ताला लटका हुआ है और पंचायत द्वारा सामान रखकर स्टोर रूम के रूप में उपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम राफेल के सचिव महेश नायक से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!