सरायपाली : अमरकोट भागवत कथा में शिव-पार्वती की झांकी ने लोगों का मोह लिया मन

ग्राम अमरकोट में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन स्व. आशीष पटेल की स्मृति में छबिलाल पटेल के द्वारा 16 से 23 सितंबर तक आयोजित किया गया है। इसमें कथा प्रवक्ता प्रियंका त्रिपाठी द्वारा भक्तों को भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन उन्होंने श्रोताओं को कथा सुनाते हुए कहा कि कलयुग में भगवान का नाम जपने से ही मनुष्यों का कल्याण हो जाता है, सत्कर्म के आधार पर व्यक्ति उच्च पद को प्राप्त करते हैं। उन्होंने भगवान के विभिन्न अवतारों के बारे में बताया। श्रीमद् भागवत कथा सुनने आस-पास के दर्जनों गांवों के भक्त पहुंच रहे हैं। अलग-अलग दिवस पर कथा पाठ के आधार पर प्रतीकात्मक रूप भी धारण किया जा रहा है। इस जीवंत झांकी को देखने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दूसरे दिन 17 सितंबर को रामकुमार पटेल व उनकी पत्नी सुभाषिनी शिव-पार्वती की भूमिका में नजर आए। इस अवसर पर युवा समिति के जितेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, टिंकू पटेल, दिनेश पटेल, दीपक पटेल, जगदीश पटेल, तुलसी साहू, चंद्रशेखर पटेल, कार्तिकेश्वर, विकास, दीपेश, नवल, खीरसागर, अजय आदि उपस्थित थे।


























