सरायपाली
दरवाजा का ताला तोड़कर नगदी रकम ले उडे़ चोर पुलिस जांच में जुटी

सरायपाली@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र में महेश नायक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लखनपुर थाना सिंघोड़ा का निवासी है वर्तमान में अपने स्वयं के मकान बुढादेव नगर वार्ड क्र0 15 महलपारा सरायपाली में रहता है। दिनांक 30 सितम्बर 2024 को शाम 6 बजे अपने परिवार के साथ अपने गांव लखनपुर गया था। दिनांक 02 अक्टूबर को शाम 06 बजे अपने सरायपाली स्थित घर पहुंचे तो घर का दरवाजा मेन गेट का ताला टूटा मिला तथा घर का लाक भी टुटा मिला घर में घुसने के बाद पता चला कि घर से लगभग 20,000 (बीस हजार) नगद अज्ञात चोर द्वारा रात में ताला तोडकर चोरी कर लिया गया है पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1





























