छत्तीसगढ़
सांकरा: सांप काटने से मौत


सांकरा (काकाखबरीलाल).थाना अंतर्गत ग्राम जामजुड़ा
में 13 वर्षीय बच्ची की सांप काटने से मौत
हो गई। बच्ची के पिता संजय साहू ने थाने में
सूचना दी की उसकी बेटी कविता साहू को
19 अगस्त को जहरीले सांप ने डस लिया।
उसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा
में भर्ती कराया गया था। जहां ईलाज के
दौरान कविता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने
मामले की शिकायत पर मर्ग कायम कर
विवेचना में लिया है।
AD#1

























