छत्तीसगढ़

छतीसगढ़ में दो दिनों में बढ़ेगी ठंड न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंचा, 6 नवंबर तक और गिरेगा पारा

छत्तीसगढ़ में ठंड का मौसम शुरू हो गया है। कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार सुबह प्रदेश के पेण्ड्रा रोड, मैनपाट में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। अम्बिकापुर में यह 15.3 मापा गया। मौसम विभाग के मुताबिक 6 नवम्बर तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया, प्रदेश के दक्षिणी भाग में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। 4 नवंबर को बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया, प्रदेश में 6 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक नवम्बर महीने में प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। दिन का तापमान बढ़ता है, लेकिन रात ठंडी होती जाती है। सामान्य तौर पर आसमान साफ रहता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल दिख सकते हैं। नवम्बर में बरसात और तूफान की संभावना कम हो जाती है। इस महीने की औसत बरसात 9.8 एमएम मानी गई है। बरसात भी मुख्यत: चक्रवाती तूफान की वजह से आती है।मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 सालों में नवम्बर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह 18 नवम्बर 2012 को दर्ज किया गया था। छत्तीसगढ़ में नवम्बर की अब तक की सबसे ठंडी रात 138 साल पहले आई थी। 22 नवम्बर 1883 को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!