पीकअप वाहन से अवैध धान परिवहन करते युवक धरा गया


बसना (काकाखबरीलाल).पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को ओडिसा राज्य की ओर से अवैध धान परिवहन करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0 अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में दिनांक 30/12/2023 को वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ओडिसा राज्य से ग्राम जटाकन्हार के बार्डर होते हुये छत्तीसगढ की ओर महेन्द्रा पीकअप वाहन क्रमांक CG 06 GV 5768 आ रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के ओडिसा बार्डर ग्राम जटाकन्हार की ओर रवाना हुआ था कि ओडिसा की ओर से आ रही महेन्द्रा पीकअप वाहन क्रमांक CG 06 GV 5768 के पीछे ट्राली में भरकर बोरी धान अवैध रूप से छ०ग० की ओर लाते हुए मिला जिसे रोककर वाहन चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम सुबरन कुजुर पिता सुरेन्द्र कुजुर उम्र 38 साल निवासी अखराभांठा, थाना बसना जिला महासमुंद (छ0ग0) का रहने वाले बताये । उक्त वाहन को चेक करने पर पीकअप वाहन के पीछे ट्राली में रखे कुल 70 नग प्लास्टिक बोरी में भरी हुई धान प्रत्येक बोरी में करीबन 40-40 किलो कुल 28 क्विंटल, प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य कीमती 3100/- रूपये जुमला 86,800 रूपये को परिवहन करते मिला जिसे अवैध धान परिवहन व बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जाफौ0 का नोटिस देने पर अपने पास कोई वैध कागजात नहीं होना लेख करने पर परिवहन में प्रयुक्त महेन्द्रा पीकअप वाहन क्रमांक CG 06 GV 5768 कीमती 8,00,000/- रूपये कुल जुमला 8,86,800 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 102 जा0फौ0 के तहत कार्यवाही किया गया ।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक आशीष वासनिक, प्रधान आरक्षक शशिभूषण बरिहा, आरक्षक किशोर साहू, सुधीर प्रधान, योगेश बंजारे, सूरज निराला एवं थाना बसना स्टाफ का योगदान रहा ।



























