विकास से पूर्व विनाश का भयानक मंजर…

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल@ पिथौरा। पिथौरा नगर में चुनाव से दो माह पूर्व थाना चौक से मुरईधोवा नाला तक गौरव पथ निर्माण हेतु तत्कालीन विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री आत्माराम यादव के द्वारा भूमि पूजन किया गया था। जिसकी परिणीति स्वरूप कार्य का आगाज विगत बीस दिन पूर्व हुवा। बता दे के कार्य को अंजाम देने के लिए पिथौरा में प्रशिक्षु एसडीएम आई पी एस श्री नाँदबार जी को तैनात किया गया है ।जिनकी उपस्थिति में विगत दिनों पिथौरा थाना चौक से मुराईधोवा नाला तक सड़क के दोनों ओर चालीस चालीस फिट की हद तय की गई एवं नागरिकों को हद में आने वाले अतिक्रमण को जल्द हटाने हेतु आग्रह किया गया। लेकिन नागरिकों द्वारा किसी प्रकार की रुचि नहीं दिखाने पर प्रशासन के अधिकारी नगर पंचायत सीईओ एवं नायब तहसीलदार के साथ एसडीम श्री नांदबारजी स्वयं मैदान में उतरे एवं कठोरता पूर्वक सभी अतिक्रमण को हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया ।इस दौरान कई नागरिकों के द्वारा विरोध भी किया गया जिसके परिणाम स्वरूप कार्यवाही में और कठोरता नजर आई एवं जद में आने वाले कच्चे एवं पक्के मकान जिसमें मुख्यतः तिवारी होटल बस स्टैंड, रितेश फल भंडार, लक्ष्मीफ़ल भंडार सहित कई छोटे बड़े पक्के मकान को निर्ममता पूर्वक डहा दिया गया। बता दे की इससे पूर्व भी दो बार नगर पंचायत के द्वारा गौरव पथ निर्माण के लिए कोशिश की गई थी ।जिस पर नागरिकों द्वारा स्थगन आदेश लाने पर नगर पंचायत की तमाम कोशिशें धरी की धरी रह गई थी और गौरव पथ के लिए स्वीकृत राशि शासन को वापस हो गई। लेकिन इस बार शासन और प्रशासन के साथ अधिकारीयों के कठोर रवैया के चलते नागरिकों की तमाम कोशिश नाकाम हो गई और नव नियुक्त प्रशिक्षु एसडीम श्री नांदबार जी की अगवाई में गौरव पथ का कार्य का मार्ग प्रशस्त होता दिख रहा है ।लेकिन विकास के लिए पिथौरा शहर में विनाश का मंजर बहुत ही भयानक नजर आ रहा है और देखना होगा की लोगों के दिलों पर लगा घाव समय के धारा में मरहम लगाते लगाते कब तक ठीक होगा या जख्म जो है जख्म ही रह जाएगा। लेकिन इतना तय है की 40-40 फीट पर बनने वाला गौरव पथ जब बन जाएगा तो पिथौरा की तस्वीर देखते ही बनेगी।सड़क के बीचो बीच लगने वाले बिजली के खम्भे पिथौरा को किसी महानगर का एहसास कराएंगे। वहीं अधिकारीयों से प्रतिक्रिया लेने पर कहा गया कि बीमारी को दूर करने के लिए दवा की कड़वी गोली खानी ही पड़ती है।तभी बीमारी से आराम मिलता है अभी थोड़ी सी तकलीफ होगी।लेकिन देखियेगा कुछ समय बाद आप सब भी इसका सुखद एहसास करेंगे।



























