रामचण्डी महाविद्यालय का रासेयो शिविर का आयोजन 23 से 29 तक बगईजोर में


सरायपाली (काकाखबरीलाल).ग्राम पंचायत प्रेतनडीह के आश्रिम ग्राम बगइजोर में रामचंडी महाविद्यालय का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन दिनाॅक-23 दिसंबर 2023 से 29 दिसंबर 2023 तक किया जा रहा है इस शिविर का थीम ’’नशा मुक्ति के लिये युवा’’ पर आधारित है ।
इस कार्यक्रम शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं छात्र छात्राओं द्वारा गीत प्रस्तुत कर किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौदामिनी विशाल , सरंपच प्रेतनडीह , राजेन्द्र साहू (उपसरपंच) , अध्यक्षता – डाॅ. एन.के.भोई प्राचार्य रामचण्डी महाविद्यालय , संचालक-सुभाषचंद्र साहू , उपसंचालक- सतीश चंद्र साहू , विरेन्द्र बारीक ,प्रकाश प्रधान , एस.के.भोई , सपन दास , प्रदीप बारीक , हेल्प डेक्स प्रभारी आर.एस.मांझी , सहा. प्राध्यापक डी. नायक , शंभुप्रसाद पटनायक , अजय पटेल , डाॅ. शबनम खातून , प्रवेश प्रधान , अक्षय कुमार कंवर , नीरज साहू , रजनी प्रधान , सुनील पटेल , लवकुमार पटेल , अजय कुमार साहू , सागर वर्मा , नीलिमा प्रधान , जयशंकर भूमिजन , साजन चैधरी , इंद्रजीत यादव , कन्या हास्टल अधीक्षक कु. प्रियंका दीप , छात्रवृत्ति प्रभारी गोवर्धन यादव , विजय प्रधान ,संजना प्रधान , सेतकुमार मल्होत्रा , गोपराम पटेल उपस्थित रहे ।
सात दिवसीय शिविर में विभिन्न दिवसों पर कई कार्यक्रम विभिन्न विभागों के सहयोग से किये जायेंगे ।
इस कार्यक्रम के कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस. प्रभारी भरत कुमार प्रधान एवं दलनायक रोहित राणा एवं उपदलनायक कु.सुमन प्रधान एवं छात्र@छात्राओ के उपस्थिति में आयोजित है ।




























