महाराष्ट्र में संपन्न इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन. महासमुन्द जिले से लीलेश राणा ने दिखाया जौहर.

काकाखबरीलाल: राजीव गांधी कम्युनिटी हॉल नागपुर महाराष्ट्र में संपन्न इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते जिसमें प्रमुख रुप से भानु हंस (गोल्ड मेडल), सत्येंद्र कुमार कुर्रे छत्तीसगढ़ पुलिस (गोल्ड मेडल), शुभम मानिकपुरी (गोल्ड मेडल), प्रिंस यादव (गोल्ड मेडल ),शिवा सारथी (गोल्ड मेडल) दीपक दास (गोल्ड मेडल ),सानिया चौहान (गोल्ड मेडल), कुमारी संजना,( गोल्ड मेडल), सक्षम दुबे(गोल्ड मेडल ),चुमेन्द्र निषाद (सिल्वर मेडल) ,कुमारी दिव्या रानी भारद्वाज (सिल्वर मेडल ),कुमारी सोनिया चौहान (सिल्वर मेडल ),आर्यन अग्रवाल (सिल्वर मेडल), सुरेंद्र निषाद (ब्राउज़ मेडल ),दिव्या रानी भारतद्वाज काता में (ब्रॉन्ज मेडल )सोनिया चौहान काता में ब्रॉन्ज मेडल जीनत खान काता में (ब्रॉन्ज मेडल )लीलेश राणा (कास्य पदक), कु.ऐशवर्या देवान्गन (बाउस मेडल ) टीम के साथ प्रमुख रुप से शिहान वरुण पांडे सेन्साई रानू शर्मा सेसाई श्री छेदीलाल साहू,सेंसाई डिजेंद्र कुर्रे, सेन्साई विजेंद्र यादव लक्ष्मीनारायण टीम मैनेजर विजय चौहान ,अजय निषाद ,शबाना बानो सहीत 35 खिलाड़ी उक्त आयोजन में शामिल हुए।

महासमुंद जिले से एकलौता खिलाड़ी लीलेश राणा अपना जौहर दिखाया साथ ही उनका मुख्य कोच डीजेंद्र कुर्रे ने बताया कि क्षेत्र के सभी प्रतिभावान खिलाड़ी को प्रतिभा को तराशा जा रहा है और उनको प्रशिक्षण देकर क्षेत्र को आगे बढ़ाना उनका मुख्य उद्देश्य हैं कराटे में फाइट, काता ,नान चक ,इसट्रिक आदि जापानी कलाओं को सिखाकर क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी को प्रशिक्षित कर रहे हैं। इस प्रदर्शन से खिलाड़ी एवं उनके मुख्य कोच को क्षेत्र के सभी लोगों ने बधाई दिए।


























