सरायपाली: ओडिशा का धान जब्त


सरायपाली (काकाखबरीलाल).अवैध धान परिवहन पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन निगरानी रखी जा रही है। विगत दिनों पुनः राजस्व एवं मंडी की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम पैकिन के एक व्यक्ति के पास से 137 क्विंटल ओडिशा का धान जब्त किया गया है।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही सरायपाली अंचल में ओडिशा क्षेत्र का धान खपाने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। हालांकि प्रतिवर्ष राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग के द्वारा धान के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाता है, इसके बावजूद इस पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पाता। इस वर्ष भी अवैध परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन के द्वारा विभिन्न चेक पोस्ट बनाये गए हैं तथा अनेक मार्गों पर भी नजर रखी जा रही है।
इसी कड़ी में विगत दिनों मुखबिर से सूचना मिली कि प्रभास
मिश्रा निवासी ग्राम पैकिन सरायपाली के द्वारा उड़ीसा से
ट्रक में धान लाकर अपने घर में खाली किया जा रहा है।
मंडी सचिव सुशील कुमार साहू को मुखबिर से मिली सूचना
के आधार पर नायब तहसीलदार आर. एल. चौहान की
अगुवाई में, मंडी तथा राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा कल
रात्रि 10:30 बजे वाहन क्रमांक ओडी 17 एफ 0238 में
लदे धान 343 पाकिट, वजन लगभग 137.20 क्विंटल
वाहन सहित जब्त कर अग्रिम कार्यवाही होने तक थाना
सिंघोड़ा के सुपुर्द किया गया है।



























