सरायपाली:एक्सप्लोर टू यूनिवर्स विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सराईपाली में प्राचार्य डॉ संध्या भोई के निर्देशन में भौतिक विभाग द्वारा एक्सप्लोर टू यूनिवर्स विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।श्री दीपक कुमार द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया गया ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप मे श्री अजय कुमार भोई, व्याख्याता फिजिक्स ,शासकीय शिक्षा महाविद्यालय रायपुर उपस्थित रहे ।उन्होंने विद्यार्थियों को इस विशाल और रहस्यमय ब्रह्मांड की रोमांचकारी यात्रा पर ले जाकर, ग्रहों, नक्षत्रों और हमारे सौरमंडल की अद्भुत जानकारी साझा की।ब्रह्मांड की अनंतता, ग्रहों की गति, नक्षत्रों की स्थिति और सौरमंडल की अद्भुत संरचना के बारे में अत्यंत रोचक और वैज्ञानिक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हमारा सौरमंडल सिर्फ एक छोटा-सा हिस्सा है इस विशाल ब्रह्मांड का, जिसमें अनगिनत आकाशगंगाएँ, तारामंडल, ग्रह, उपग्रह और रहस्यमय शक्तियाँ विद्यमान हैं। उनका ज्ञानवर्धक व्याख्यान विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान (Astronomy) की ओर आकर्षित करता है।
उनका व्याख्यान न केवल ज्ञानवर्धक था, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर वैज्ञानिक सोच और खगोल विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को भी प्रज्वलित करने वाला रहा।आभार प्रदर्शन श्रीमती हेमलता पटेल सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र द्वारा किया गया ।



























