सरायपाली
भारती हॉस्पिटल में भर्ती चार संदिग्धों का कोरोना रिपोर्ट आया नेगेटिव…कोरोना के अफवाहों से बाजार था गर्म… क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस…

सरायपाली (काकाखबरीलाल). भारती हॉस्पिटल सराईपाली में भर्ती चार कोरोना सन्दिग्ध के सेम्पल टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आये, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भारती हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चारों पेसेंट के जांच रिपोर्ट कोरोना बीमारी से नेगेटिव आये हैं, भारती हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में एक युवती समेत कुल चार संदिग्ध मरीज भर्ती थे, जिनका जरूरत के अनुसार इलाज किया जा रहा था एंव ऑब्जर्वेशन में रखा गया था, कुछ दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म था की सराईपाली में कोरोना के मरीज मिल सकते हैं, इन चार मरीजो के रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद क्षेत्र के लोगो ने राहत की सांस ली है, और अब तक जिले में कोई भी कोरोना के मरीज नहीं है।
AD#1


























