महासुमंद

तेदुकोना: रोड किनारे खडी बाईक पार

तेदुकोना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में धनंजय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम भुरकोनी में रहता है जजमानी का कार्य करता है, कि दिनांक 24/11/2023 के शाम 04/00 बजे अपने मां के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG06GS 1459 से रेगहा लिये खेत में धान मिंजाई करने बिजरापाली खार  गये थे मोटर सायकल को मुडागांव के आगे पुल पास रोड किनारे खडी किया  था  जिसमें मोटर सायकल का लक खराब होने से लक नहीं किया था चाबी को निकालकर अपने पास रखा था और अपने खेत जो रोड से 200-300 मीटर अंदर है गया था जहां पर धान मिंजाई कर शाम करीब 06/00 बजे वापस मो0सा0 खडी स्थल पर आकर देखा तो मोटर सायकल क्रमांक CG06GS 1459 स्प्लेंडर प्लस गोल्ड ब्लेक कलर कीमती करीबन 30,000/- रूपये का नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था । चोरी गये मोटर सायकल का पता तलाश आस पास के ग्रामों में किया जो पता नहीं चला पुलिस ने379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!