छत्तीसगढ़रायपुर

कोरोना पॉजिटिव मरीज ने छुपाई जानकारी, मोबाईल को भी रखा जाना बूझकर बन्द अब हो गया एफआईआर दर्ज

रायपुर (काकाखबरीलाल)। राजधानी रायपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज पर अपनी जानकारी छिपाने और मोबाइल बंद करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक जोन नंबर 5 मंगलबाजार कॉलोनी निवासी विनय सोनी से की रिपोर्ट प़ॉजिटिव आने पर उन्होंने अपनी जानकारी छिपाई और अस्पताल ले जाने के लिए जब उनसे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन तो उन्होंने अपना मोबाइल जानबूझकर बंद कर लिया था।

प्रदेश के इन 5 जिलों में भी 6 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन

आरोपी विनय सोनी से 26 जुलाई से कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से सहयोग करने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन उनके द्वारा निरंतर शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए अपना पता छिपाकर मोबाइल में झूठी जानकारी देते रहें। उनके निवास में टीम भेजने पर वे निवास में नहीं पाए गए।

कोरोना संक्रमित व्यक्ति को निर्देश दिये जाने के बाद भी प्रशासन का सहयोग ना कर संक्रमण फैलाने का कार्य किया जा रहा था, जिसके बाद निगम प्रशासन ने आजाद चौक थाने में एक लिखित आवेदन दिया था, जिस पर पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोविड-19 पीड़ित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

आज सुबह 11 बजे प्रदेश की जनता के नाम सीएम भूपेश बघेल का महत्वपूर्ण संदेश

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!