छत्तीसगढ़

पंच पर फरसा से हमला… तीन लोग पुलिस हिरासत में

मुलमुला थाना क्षेत्र के सिल्ली गांव में वार्ड आठ के पंच मानू पटेल पर फरसा से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल पंच को पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को सिल्ली गांव में शिव डिगस्कर, चित्रेस और करिया द्वारा मारपीट करने की जानकारी पिंटू पटेल ने अपने भाई मानू पटेल को दी। इस पर पंच मानू पटेल भी पहुंचा और मारपीट पर आपत्ति की तो चित्रेस डिगस्कर ने फरसा से पंच मानू पटेल पर हमला कर दिया। यहां पिंटू पटेल की भी डंडे से आरोपियों ने पिटाई की। हमले से पंच मानू पटेल को काफी चोट आई, जिसके बाद उसे पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, यहां से गम्भीर हालत होने पर पंच को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। मुलमुला थाने के टीआइ वीएन भारद्वाज ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी और जिन लोगों का घटना में नाम आया है, उन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!