छत्तीसगढ़

नदी में युवक की लाश मिली

बलरामपुर जिले के राजपुर में बहने वाली नेयुर नदी में एक युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस की टीम ने हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। हालांकि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है, लेकिन पुलिस की टीम ने डेड बॉडी का फॉरेंसिक टेस्ट कराया है और पीएम कराने के बाद हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।मृतक की डेड बॉडी कल देर शाम को नदी में तैर रही थी तभी पुलिस ने गांव वालों की सूचना पर उसे बाहर निकाला था डेड बॉडी के दोनों पैरों को रस्सी से बांधा गया था और शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे शरीर में एक भी कपड़ा नहीं था ऐसे में प्रथम दृष्टी में ही पुलिस को हत्या की आशंका लग गई थी। आज पुलिस की टीम ने डॉक्टरों की स्पेशल टीम से डेड बॉडी का पीएम कराया। इसके अलावा अंबिकापुर से पहुंचे फोरेंसिक एक्सपर्ट ने डेड बॉडी और शव स्थल का निरीक्षण भी किया
पुलिस भी मान रही है कि युवक की हत्या की गई है उसके बाद पैरों को किसी ने बांधकर नदी में फेंक दिया गया है लेकिन इसकी शिनाख्त नहीं होने से विवेचना में थोड़ी कठिनाई हो रही है। पुलिस की टीम आसपास के थानों में गुमशुदगी व अन्य मामलों को निकालने में जुट गई है साथ ही गांव गांव में मृतक की तस्वीर भेज रही

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!